Died due to drowning: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में रविवार की शाम नहाने के दौरान बनास नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी स्व.दीपक कुमार सिन्हा का 22 वर्षीय बेटा मोहित कुमार और उसी गांव के निवासी सनोज कुमार का 16 वर्षीय बेटा सुधांशु कुमार है। मोहित कुमार प्राइवेट काम करता है और सुधांशु कुमार 10वीं कक्षा का छात्र था।
प्राप्त जानकरी के अनुसार, रविवार शाम रतनपुर गांव स्थित पोखर में दोनों नहाने के लिए गया था। रविवार की शाम रतनपुर गांव स्थित बनास नदी में दोनों नहाने के लिए गये थे। नदी में पानी अधिक होने के कारण दोनों उसमें डूबे गये। वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों को पानी से बाहर निकाला गया।जिसके बाद परिजन अपनी संतुष्टि को लेकर दोनों को सदर अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह पहुँचे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृत सुधांशु कुमार अपने एक भाई व एक बहन में बड़ा था। वह अपने मां-बाप का इकलौता था। उसके परिवार में मां जयमुनी देवी एवं बहन राधिका कुमारी है।
मृतक मोहित कुमार अपने दो बहन एवं एक भाई में दूसरे स्थान पर था। वह भी अपने मां-बाप का इकलौता लड़का था। मृतक के पिता दीपक कुमार सिन्हा की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गयी थी। उसके परिवार में मां रीता देवी, दो बहन पूजा देवी एवं गुंजा कुमारी है. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है।

