Site icon Ara Live

Dead body found drowned: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव गांगी नदी से बरामद, कपड़े से हुई पहचान

Dead body found drowned: शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौलाबाग मुहल्ले से लापता खटाल संचालक राजेंद्र प्रसाद यादव का शव तीसरे दिन बुधवार को बरामद हुआ। शव टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित गांगी नदी से शाम में मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग वार्ड नंबर 12 निवासी स्व. अरविंद यादव के 55 वर्षीय पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव के रूप में हुई। वह गाय रखते थे व दूध का कारोबार करते थे। परिजनों के अनुसार राजेंद्र यादव रोजाना की तरह सोमवार की सुबह करीब 5 बजे टहलने के लिए निकले थे। लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद नवादा थाना में परिजनो ने लापता होने का लिखित आवेदन दिया। पुलिस और परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। बुधवार की शाम एक व्यक्ति ने फोन कर परिजनों को सूचना दी कि गांगी नदी में एक शव पड़ा है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान उनके कपड़े और पैरों के निशान से की गयी।

इसके बाद नवादा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक के दो पुत्र हैं  सुमित रंजन और राकेश रंजन. उनकी पत्नी शीला देवी की मौत 20 वर्ष पूर्व ही हो चुकी है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।

Exit mobile version