Cycle rally: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर भोजपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार झमन ने किया।
रैली का उद्देश्य आम जनता को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। रैली के दौरान सड़कों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगाए गए। लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी है।
जिलाध्यक्ष मनोज कुमार झमन ने कहा कि “मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। समाज के हर वर्ग को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी चलता रहेगा। इस रैली को स्थानीय नागरिकों ने भी खूब सराहा और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखा और सराहना की। संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
रैली में श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण यादव, नवलकिशोर शर्मा, दिनानाथ यादव, पप्पू यादव, अखिलेश महतो, मुकेश कुमार, अमोद कुमार, झीरकुट यादव, अंशु कुमार व अनिश कुमार सहित अनेक अन्य कार्यकर्ताओं ने भी रैली में भाग लिया।

