Crime News Ara: जगदीशपुर में अपहरण एवं पुलिस पर हुए हमले और सर्विस पिस्टल छीने जाने के अलग- अलग मामले में वांछित दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अपराधियों में 25 हजार का ईनामी विनोद यादव और चंदन कुमार यादव है। दोनो तियर थाना के अंधारी बाग गांव के रहने वाले हैं।
इसकी जानकारी गुरुवार को एसपी राज ने दी है। उन्होंने बताया कि विनोद यादव का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। अभी तक पांच केस मिला है जो लूट, रंगदारी और अपहरण से संबंधित है। पुलिस को अपहरण के मामले में तलाश थी। आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
दूसरे पकड़े गए आरोपी चंदन को पुलिस जवान के साथ मारपीट कर सर्विस पिस्टल छीने जाने के मामले में तलाश रही थी। इससे पहले केस में पुलिस ने 9 आरोपितों को जेल भेजा था। छीनी गई पिस्टल, दो बाइक और आठ मोबाइल जब्त किया गया था।
दिसंबर माह में सिपाहियों के साथ मारपीट कर उनसे सर्विस पिस्टल छीन ली गई थी। करीब 13 नामजद समेत अन्य पर केस हुआ था। 24 जुलाई 2024 को जगदीशपुर के नयका टोला मोड़ के पास से स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बिहिया के सुंदरपुर निवासी शुभम राय को अगवा कर लिया था। शिवरंजन राय ने जगदीशपुर थाना में प्राथमिकी कराई थी। दोनों घटना के दिन जगदीशपुर रजिस्ट्री ऑफिस जा रहे थे।

