Crime News Ara: गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बरगही गांव में गुरुवार को छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के युवकों ने पिता-पुत्री की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।इसके बाद अन्य लोगों के बीच बचाव के बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बरगही गांव निवासी 50 वर्षीय भगवान महतो एवं 18 वर्षीया उनकी पुत्री जया कुमारी है।
जया कुमारी ने बताया कि गांव के ही कुछ युवक के उसके साथ बराबर टोन बाजी और छेड़खानी करने की कोशिश करते थे लेकिन कर नहीं पाते थे। गुरुवार की शाम जब वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी उक्त युवक अपने अन्य साथियों के साथ वहां आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे।
जब उसने इसका विरोध किया तो उनके द्वारा उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। घटना की सूचना पाकर जब उसके पिता भगवान महतो बीच बचाव करने गए तो उक्त युवकों उनकी भी पिटाई कर दी।
घायल युवती जया कुमारी ने गांव के ही संदीप, सुधीर, सुजीत, अंकुश एवं विशाल सहित उनके साथ रहे अन्य दोस्तों पर छेड़खानी का विरोध करने पर पिटने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ़ पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

