Crime News Ara: भोजपुर में बदमाशों ने सोमवार की रात प्रॉपर्टी डीलर विमलेश कुमार (40) को पेट और बाएं हाथ में गोली मार दी। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के DM कोठी स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर हर्षवर्धन की टीम जख्मी का ईलाज कर रही है। घटना जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव स्थित ब्रह्म बाबा के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।
विमलेश कुमार ने बताया कि वह सकड्डी चौक से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह सकड्डी गांव स्थित ब्रह्म बाबा के पास पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश वहां बाइक से उतरे और जैसे ही उनकी बाइक उनके पास से गुजरी। उसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
निजी अस्पताल जहां घायल को भर्ती कराया गया वहाँ के डॉक्टर शशि भूषण ने बताया युवक को दो गोली लगी है। एक गोली जो पेट में लगी है, वह किडनी और पेनक्रियाज का एरिया होता है। CT स्कैन कराया जा रहा है। ऑब्जर्वेशन पर रखकर उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं विमलेश कुमार ने अपने गांव में किसी भी व्यक्ति से विवाद और दुश्मनी से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

