Crime News Ara: विभिन्न मामलों में अगल-अलग जगहों पर छापेमारी कर भोजपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने दी। इसे लेकर दो-अलग-अलग प्राथमिकी की गई है।
एसपी राज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना पुलिस ने धोबड़ी गांव में छापेमारी की तथा एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस एवं एक खोखा के साथ शिवदर्शन यादव को धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपित धोबड़ी गांव का ही निवासी है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि लड़ाई -झगड़े दौरान हथियार निकालकर डराता है। इसी के आधार पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने छापेमारी कर धर दबोचा। घर के गोदरेज से हथियार भी बरामद किया गया।
इसी तरह तरह कोईलवर थाना पुलिस ने दुरजनचक गांव से देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ आदर्श कुमार को धर दबोचा। दोनों के पूर्व के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पु्लिस अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर लगातार अभियान चला रही है।

