Site icon Ara Live

Crime News Ara: हत्या, लूट व डकैती के मामले में फ़रार अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो साल से थी तलाश

Crime News Ara: कोईलवर थाना पुलिस ने हत्या समेत तीन गंभीर कांडों में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया जय प्रकाश यादव उर्फ जेपी यादव कोईलवर के बड़का चंदा गांव का निवासी है। एसपी राज के अनुसार पकड़े गए आरोपित की पुलिस को हत्या, लूट व डकैती कांड से जुड़े तीन मामले में तलाश थी।

मालूम हो कि 25 सितंबर 2023 को कोईलवर के पचैना में विकास कुमार की खिला-पिलाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक गड़हनी थाना के सुअरी गांव निवासी अजय यादव का पुत्र था। जिसको लेकर मृतक की मां इंदु देवी ने संबंधित थाना में आठ के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई थी।

इस केस में पकड़े गए आरोपित का भी नाम था। इसके अलावा 23 फरवरी 2023 को कोईलवर क्षेत्र में ही डकैती और आठ अप्रैल 2024 को लूट की घटना घटित हुई थी। घटना की रात फोरलेन पर जाम में फंसे सारण के ट्रक चालक विक्रम कुमार को लूटपाट के दौरान गोली मारी गई थी।

अज्ञात पर केस हुआ था। अनुसंधान में उसका नाम आया था। पुलिस को करीब दो सालों से तलाश थी। इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर वांछित आरोपित जेपी यादव को धर दबोचा।

Exit mobile version