Site icon Ara Live

Crime News: दो देसी पिस्टल, दो मैगजीन, चार कारतूस के साथ दो गिरफ़्तार, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से सत्यापन में पकड़ाए

Crime News: शाहपुर थाना पुलिस ने हथियार, कारतूस, मैगजीन एवं मोबाइल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर वार्ड नंबर 10 से मंगलवार की सुबह हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो देसी पिस्टल, दो मैगजीन, चार कारतूस एवं दो मोबाइल बरामद किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में शाहपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 निवासी भरत यादव का पुत्र प्रकाश कुमार एवं उसी वार्ड के निवासी मनबोध यादव का पुत्र रितेश कुमार शामिल हैं। जानकारी जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल कुछ फोटो पुलिस को प्राप्त हुई थी। जिसमें दो व्यक्ति पिस्टल एवं कारतूस के साथ दिखाई पड़ रहे थे। इसके बाद शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत द्वारा इसकी सत्यापन की गयी। सत्यापन के उपरांत पुलिस को मालूम चलता है कि दोनों व्यक्ति शाहपुर नगर के रहने वाले है। इस बात की जानकरी वरीय पदाधिकारी को दी गयी। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस दोनों के घर पहुँची तो पुलिस को देख दोनों भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ा और  तलाशी ली तो उनके पास से दो देसी पिस्टल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार दोनों अपराधियों के खिलाफ शाहपुर थाना में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के लिंक के बारे में भी छानबीन की जा रही है। जो भी इनमें शामिल होंगे उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।

Exit mobile version