Site icon Ara Live

Crime News: भोजपुर ज़िले का कुख्यात बूटन चौधरी गिरफ़्तार, 2 लाख के ईनामी अपराधी को STF ने मुंबई से पकड़ा

Crime News: भोजपुर जिले के कुख्यात अपराधी बूटन चौधरी को STF ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसपर हत्या व आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन संगीन मामले दर्ज है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने उस पर 2 लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था।

6 अप्रैल 2025 को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव स्थित बूटन चौधरी के घर से AK-47, 2 मैगजीन, AK-47 के 43 कारतूस, 2 हैंड ग्रेनेड, इंसास राइफल के दो मैगजीन बरामद हुए थे। इस मामले में मौके से बूटन चौधरी के बड़े भाई उपेंद्र चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उपेंद्र की पत्नी उर्मिला देवी बेलाउसर पंचायत की मुखिया है।

भोजपुर एसपी राज ने कहा कि बूटन और उपेंद्र चौधरी के आपराधिक नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। उनके तार कई सफेदपोश लोगों से जुड़े होने की आशंका है। गिरफ्तारी से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी।

बूटन चौधरी हथियारों का शौकीन रहा है। 2016 में भी पुलिस ने उसे एके-47 और पिस्तौल के साथ पकड़ा था। उस वक्त पंचायत चुनाव में दबंगई दिखाने के लिए उसने हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया था। तब कोर्ट ने बूटन को सात साल और उसके भाई उपेंद्र सहित चार अन्य को तीन साल की सजा सुनाई थी। उसका आपराधिक इतिहास लंबा है। बीडीसी सदस्य दीपक साह की हत्या, गोलीबारी समेत कई गंभीर मामलों में वह नामजद है। फिलहाल बेलाउर पंचायत के कई पुराने मामलों में भी वांटेड था।

Exit mobile version