Crime News: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव में भाइयों ने लाठी-डंडे से पीटकर रिश्ते में अपने चचेरे दो भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ईलाज के दौरान एक भाई कलेक्टर यादव की मौत हो गई। यह मारपीट 18 कट्ठा के ज़मीनी विवाद में हुआ। इस मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर नामजद FIR दर्ज की गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।
मृतक के भाई शिवशंकर के बयान पर चाचा वकील यादव, उनके चार पुत्र उपेंद्र यादव, मुकुल यादव, इंद्रजीत यादव, रामऋषि यादव, पोता मुन्ना कुमार, गोलू कुमार के अलावा मुकुल यादव की पत्नी आशा देवी, उपेंद्र की पत्नी शीशम देवी, इंद्रजीत की पत्नी सरोज देवी, काजल कुमारी और कविता कुमारी को नामजद किया गया है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सभी आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर हमला किया है। कट्टा, कुदाल, लाठी-डंडों से हमला कर कलेक्टर यादव की निर्मम हत्या कर दी। छोटे भाई रामाशंकर यादव को भी बुरी तरह पीटा गया। जिसका अभी आरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मृतक की पुत्री लक्ष्मीना कुमारी ने बताया कि दादा-दादी की जमीन को वकील यादव ने धोखे से अपने नाम लिखवा लिया था। जिसको लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को खेत जोताई के दौरान हमला कर दिया।
उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने कहा, ‘पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक कलेक्टर यादव पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था। इस मामले में 2024 में गिरफ्तारी भी हुई थी। कुछ दिन जेल में रहे थे।

