फटाफट

Crime News: हथियारबंद अपराधियों ने जमीन कारोबारी पर चलाई गोली, पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में पहुँचे अस्पताल

Crime News: भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोली मार दी। बुलेट बाएं पैर में अंगूठा के पास लगी है। गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सखुआ कॉम्प्लेक्स के पास की है।

घायल की पहचा सखुआ कॉम्प्लेक्स के मालिक 66 वर्षीय राम नारायण सिंह के तौर पर हुई है। 2 महीने पहले अपराधियों ने 50 हजार की रंगदारी मांगी थी। घायल ने बताया कि आज सुबह पान खाने के बाइक से पियनिया बाजार गया था। वहां से लौटते समय अपराधियों ने बाइक की चाभी छीन ली और मारपीट करने लगे। मैंने पूछा कि क्यों मार रहे हैं, क्या बात है। इसके बाद बाइक सवार 2 बदमाशों ने टारगेट करके फायरिंग शुरू कर दी। बैलेंस बिगड़ने से जमीन पर गिर पड़ा। एक गोली पैर के पास लगी है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने के बाद सभी फरार हो गए। एक ने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। दूसरे का फेस ओपन था।

गोलीबारी की सूचना पर उदवंतनगर की गश्ती पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।