Site icon Ara Live

Crime News: हथियार के साथ रिटायर्ड फौजी गिरफ़्तार, पिस्टल के साथ ज़बरन घर में घुस धमकाने का आरोप

Crime News: शहर के बैंक कॉलोनी-विष्णुनगर मोहल्ले से हथियार के साथ एक रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड फौजी पर घर में घुसकर लूटपाट और धमकी देने का आरोप है। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

आरोपी की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी प्रदुमन चौधरी के तौर पर हुई है। पीड़ित गृहस्वामी अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात को प्रदुमन चौधरी अपने सहयोगियों के साथ घर में जबरन घुस गया। उसके हाथ में पिस्टल था। परिवार के सदस्यों पर पिस्टल तान दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ जुटते ही चार लोग मौके से फरार हो गए। एक आरोपी को धर-दबोचा। पहले भी धमकी दे चुका है। कोर्ट में सनहा भी कराया है।

थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने मामले की छानबीन की जा रही है। शुरुआती जांच में पैसा संबंधी विवाद की बात सामने आ रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया है।

Exit mobile version