Crime News: भोजपुर पुलिस ने सत्यम गोलीकांड में जेल में बंद आरोपी अभिषेक कुमार को रिमांड पर लिया है। करीब 12 घंटे तक पूछताछ की है। वारदात में इस्तेमाल हथियार कहां से लाया था। इसका पता लगाया जा रहा है।
नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड में 5 मार्च केस उठाने से मना करने पर अपराधियों ने सत्यम को गोली मार दिया था। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में घायल ने पड़ोसी विजयंत सिंह और अभिषेक कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस दबिश के चलते अभिषेक ने कुछ दिन पहले सरेंडर कर दिया था।
ज्ञात हो कि नामजद आरोपियों ने 28 जनवरी को कृष्णागढ़ थाना के सोहरा इलाके में सत्यम के चाचा सुमित सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
सत्यम ने बताया कि घटना वाले दिन मेरे पापा और चाचा आपस में लड़ाई कर रहे थे। इस दौरान नशे की हालत विजयंत सिंह और अभिषेक कुमार वहां पहुंचा और कहा कि इनलोगों को मारो। इतने में एक ने पिस्तौल निकालकर चाचा को मार दिया। इसके बाद से ही विवाद चल रहा है। केस उठाने की धमकी देता है।

