फटाफट

Crime News: महिला ने पंखे से झूल कर ली आत्महत्या, सौतेले बेटे ने जताया प्रेम प्रसंग का संदेह

Crime News: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने पंखे से झूल, खुदकुशी कर ली। दोनों हाथ पर जलने के निशान है और गले पर जख्म के निशान मिले हैं। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पर पहुंच गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने चिता से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतका की पहचान पोसवां गांव निवासी अमरेंद्र पासवान की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के तौर पर हुई है।

सौतेले बेटे विकास कुमार ने बताया कि पापा काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। फोन पर किसी लड़के से बातचीत करती थी। किससे बात करती थी ये नहीं पता नहीं है। उसका प्रेम-प्रसंग था। कुछ लड़कों के साथ मैंने देखा था। इस वजह से उसने जान दे दी।

विकास कुमार अनुसार, ‘मेरी मां गौरी देवी की मौत 16 साल पहले बीमारी से हो गई थी। उस समय मैं छोटा था। पिता ने सुनीता देवी से 13 साल पहले दूसरी शादी की थी। सौतेली छोटी बहन रेणु कुमारी शुक्रवार शाम करीब 7 बजे खाना लेकर दालान पर आई थी। मैंने पूछा कि तुम क्यों आई हो। इस पर उसने कहा कि मां ने भेजा है। घर में सांप निकला है। मुझे कुछ गड़बड़ लगा। जिसके बाद मैं घर पहुंचा। जैसे ही दरवाजा खोला तो तीन लड़के निकलकर भागे। कुछ दूर उसका पीछा भी किया, लेकिन वो पकड़ में नहीं आया।

मामले को लेकर गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि मृतका का पति बाहर रहता है। आत्महत्या करने के बाद उसके शव को परिजन गांव से चार किलोमीटर दूर दाह-संस्कार के लिए ले गए थे। ग्रामीण द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।