Crime News: भोजपुर पुलिस और STF को सफलता हाथ लगी है। पुलिस बल पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अवैध शराब से जुड़े मामले में फ़रार चल रहे वांटेड विकास यादव को भोजपुर पुलिस ने रमना मैदान के पास से गिरफ़्तार किया। विकास यादव 25 हजार के ईनामी अपराधी है। ज्ञात हो कि ईनामी विकास यादव पिछले 4 साल से फरार चल रहा था। इन सालो में पुलिस तलाश लगातार उसकी तलाश कर रही थी। वो चरपोखरी थाना क्षेत्र के ठेंगवा गांव का रहने वाला है।
एसपी राज ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकरी दी कि सिकरहटा के नोनाडीह इलाके में 10 मार्च 2021 को पुलिस पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में विकास की तलाश थी। इसके अलावा चौरी में 17 मई 2023 को अवैध शराब बरामदगी के मामले में भी नाम आया था। अपराधी के खिलाफ 2021 से 2023 के बीच कुल तीन केस मिले है। दो केस 2021 में पुलिस पर हमले से जुड़ा है। जिसे लेकर उस समय सिकरहटा और चौरी थाना में केस दर्ज हुआ था। रंगदारी और आर्म्स एक्ट का भी मामला है।
चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि शराब तस्करी से जुड़े मामले में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस पर जानलेवा हमला मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

