Site icon Ara Live

Crime News: बिरजू हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार, दिनदहाड़े गोली मार कर दी गई थी हत्या

Crime News: रविवार को दिनदहाड़े हुए बिरजू हत्याकांड में भोजपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक के पिता सुदामा राम ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई थी। आरोपियों की पहचान मनोज यादव और प्रमोद यादव के तौर पर हुई है। दोनों रिश्ते में भाई हैं।

सुदामा राम ने बताया कि 2022 में मोती टोला निवासी सुशील यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके बड़े बेटे वीरा कुमार को आरोपी बनाया गया था। उसी विवाद में बिरजू की हत्या हुई है। मोती टोला निवासी सुधीर यादव, अमित यादव, मनोज यादव, प्रमोद यादव, सोनू यादव और जिलेन्ध्र यादव ने साजिश रचकर उसे मार डाला।

ज्ञात हो कि रविवार को सुबह के वक्त घर के बाहर बैठे युवक बिरजू की गोली मार हत्या कर दी गई थी। युवक को तीन गोली लगी थी जिसके बाद घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई थी। जानकारी लेने पर पता चला की आरोपी उसके बड़े भाई को मारने आए थे।

मृतक के बड़े भाई को मारने आए थे आरोपी, मर्डर केस में जा चुका है जेल

जानकारी के मुताबिक, मृतक के बड़े भाई अपराधी है और मर्डर केस में जेल जा चुका है। मृतक के पिता सुदामा प्रसाद ने बताया, ‘मेरा बड़ा बेटा वीर इलाके में हो रहे देसी और विदेशी शराब की तस्करी का विरोध करता है।’

‘इसकी वजह से पांच महीने पहले बदमाशों ने वीर को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बदमाश बड़े बेटे को मारने आए थे, लेकिन छोटे को गोली मारी दी।’

बिरजू नाश्ता करने के बाद घर के पास एक पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान एक बाइक पर तीन बदमाश पहुंचे। तीनों ने कुछ देर खड़ा रहने के बाद बिरजू पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

बिरजू किसी तरह अपनी जान बचाकर एक घर में घुस गया, लेकिन पीछा कर बदमाशों ने एक के बाद एक तीन गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

Exit mobile version