Crime News: बिरजू हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुधीर यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सुधीर पर घर के बाहर बैठे बिरजू को गोली मारने का आरोप है। रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। इससे पहले इस मामले में 3 आरोपी अमित यादव, मनोज यादव और प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। शूटर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। भोजपुर पुलिस के लगातार दबाव से सुधीर ने सरेंडर किया है।
ज्ञात हो कि विगत 18 मई को घर के बाहर अपराधियों ने बिरजू को गोलियां से भून दिया था। मृतक के पिता सुदामा राम ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई थी। घटना टाउन थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी की है।
जानकारी के मुताबिक, ‘मृतक के बड़े भाई अपराधी है और मर्डर केस में जेल जा चुका है। मृतक के पिता सुदामा प्रसाद ने बताया, ‘मेरा बड़ा बेटा वीर इलाके में हो रहे देसी और विदेशी शराब की तस्करी का विरोध करता है। इसकी वजह से पांच महीने पहले बदमाशों ने वीर को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बदमाश बड़े बेटे को मारने आए थे, लेकिन छोटे को गोली मारी दी।’
सुदामा राम ने बताया कि 2022 में मोती टोला निवासी सुशील यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके बड़े बेटे वीरा कुमार को आरोपी बनाया गया था। उसी विवाद में बिरजू की हत्या हुई है। मोती टोला निवासी सुधीर यादव, अमित यादव, मनोज यादव, प्रमोद यादव, सोनू यादव और जिलेन्ध्र यादव ने साजिश रचकर उसे मार डाला।

