फटाफट

Crime News: ज़मीन विवाद को लेकर भिड़े दो गुट, लाठी- डंडे और तलवार भी चले, कई घायल

Crime News: भोजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनो के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर तलवार से भी हमला किया। जिसमें दोनों गुट के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पीरो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है।

घायलों में एक पक्ष से गौरी शंकर सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह और पोता रामदीप सिंह शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से हरिहर सिंह के पुत्र विनोद सिंह और उनके चचेरे भाई गोरख कुमार हुए हैं।

घायल सुरेंद्र सिंह के पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि ढाई बीघा खेत को लेकर एक साल से वीरेंद्र सिंह से विवाद चल रहा है। मंगलवार को जुताई के लिए खेत पर पहुंचे थे। इस दौरान वीरेंद्र सिंह के लोगों ने विरोध कर दिया। बात बढ़ने पर पिताजी पर तलवार से हमला कर दिया। चाचा और भाई को लाठी-डंडे से मारा। पुलिस ने मारपीट मामले में उल्टा मेरे चाचा और भाई को ही गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, दूसरे पक्ष की कलावती देवी ने बताया कि खेत को लेकर सुरेंद्र सिंह से विवाद चल रहा है। मंगलवार खेत जोतने जा रहे थे। इस दौरान उनलोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडा से पिटने लगे। दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।