Site icon Ara Live

Sahajanand Saraswati Jayanti: शहीद भवन में मनी स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136 वीं जयंती, पहचे कांग्रेसी दिग्गज

Congress Leaders arrived on Sahajanand Saraswati Jayanti: शहर के शहीद भवन मोड़ स्थित कांग्रेस पार्टी के मैदान में बुधवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की 136 वीं जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर  शहीद भवन में मूर्ति का अनावरण भी किया गया।

बोले अखिलेश सिंह- गठबंधन में सब ठीक, साथ मिलकर लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

कार्यक्रम के दौरान बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि हमारे और महागठबंधन के बीच सब कुछ सही है और हम लोग बिहार विधानसभा चुनाव साथ मिलकर के लड़ेंगे। हम सभी नेताओं के संपर्क में है कोई भविष्यवाणी नहीं कर रहे है। भले उनके घटक दल के एक दो इधर उधर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद देते हैं।

वहीं, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अखिलेश ने कहा कि यह तो मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। लेकिन जनता जो त्राहिमाम कर रही है उसके लिए उसमें कोई कमी आए तब तो हम लोग बोले। आज जिस तरह की महंगाई है। कमर तोड़ महंगाई है। गरीबों की थाल से दाल गायब है। पेट्रोल 100 पार कर गया है। बिहार में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं दिलीप जायसवाल के इस्तीफा पर कहा कि मैंने देखा उनका इस्तीफा और आधा दर्जन से ज्यादा गलती लिखे हैं। ऐसे-ऐसे लोग बीजेपी के मंत्री और अध्यक्ष बनते हैं बिहार क्या संभालेंगे।

संविधान सर्वोपरि है- कृष्णा अल्लावरु

बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि नेहरू जी ने भारत माता की जय का मतलब बहुत ही सरलता और सुंदरता से समझाया था । उन्होंने कहा कि भारत माता का मतलब कौन, इसका मतलब पेड़, जमीन,नदिया, पहाड़ है। भारत माता का मतलब भारत के लोग, भारत, बिहार एवं भोजपुर के लोगों की जय कहते हैं। स्वामी सहजानंद भी वही बात करते हैं इस देश को जनता,भारत के लोग चलाएंगे। यही भावना हमारे संविधान हमारी पार्टी का मूल मंत्र है। देश, संविधान जनता का है और देश की जनता और संविधान सर्वोपरि है।

कांग्रेस पार्टी का काम कार्यकर्ताओं को जनता को याद दिलाना है। आपको बताना है कि बिहार से पलायन क्यों होता है। बिहार से पलायन कांग्रेस शासित राज्यों में ज्यादा होता है। ऐसा इसलिए होता है, यहां की डबल इंजन की सरकार व्यवस्था बैठा दिया है। यहां की सरकार कहने के लिए डबल इंजन का है लेकिन वह बिहार की जनता के लिए काम नहीं कर रहा है। इसलिए जब हम लोग गांव में जाते हैं तो वहां के बुजुर्ग,महिला एवं बच्चे मिलते हैं। लेकिन नौजवान नहीं दिखते हैं। बिहार का नौजवान यहां की धरती पर रहना चाहता है,कमाना चाहता है। लेकिन जबरदस्ती उसको पलायन क्यों करना पड़ रहा है। नौजवान इसलिए पलायन कर रहे हैं यहां की डबल इंजन की सरकार उसकी समस्याओं का हल नहीं कर पा रही है।

Exit mobile version