फटाफट

BSEB Inter Results: तीनों संकाय में टॉपर रहीं बेटियाँ, इंटर के रिज़ल्ट में छात्राओं का दबदबा

BSEB Inter Results: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है। भोजपुर जिले से वाणिज्य, विज्ञान एवं कला तीनों संकाय में छात्राएं टॉपर हुई है। टॉप थ्री में एक भी छात्र अपनी जगह बनाने में सफल नहीं हो सके है। बिहार में पांचवां स्थान जिले के ही अंशु कुमारी ने प्राप्त किया है। अंशु को 469 अंक मिले। वह एचडी जैन कॉलेज आरा की वाणिज्य विषय की छात्रा है। वाणिज्य संकाय में भोजपुर में दूसरा एवं तीसरा स्थान भी एचडी जैन कॉलेज की छात्राओं को मिला।

दूसरा स्थान छात्रा पम्मी कुमारी को 464 अंक मिले। तीसरा स्थान प्रिया कुमारी ने प्राप्त किया, 459 अंक मिले। विज्ञान संकाय में जिले में प्रथम स्थान आरडी मिश्रा इंटर स्कूल, गड़हनी की छात्रा संजना कुमारी को मिला, कुल 475 अंक मिले है। दूसरा स्थान यूनिवर्सल प्लस टू पब्लिक स्कूल बिहिया की छात्रा शालिनी को मिला, 468 अंक मिले है। तीसरा स्थान सूर्या विद्या मंदिर सेमरांव की छात्रा तनु कुमारी ने प्राप्त की, 467 अंक मिले। कला संकाय में प्रथम स्थान राजकीय हाईस्कूल, कल्याणपुर की छात्रा छात्रा शिव्या साक्षी ने पाया, 460 अंक मिले है। दूसरा स्थान 10+2 हाई स्कूल की छात्रा मधुबाला कुमारी ने प्राप्त किया‌, 455 अंक मिले है। तीसरा स्थान प्लस टू एसएन लाल उच्च विद्यालय अखगांव की छात्रा आरूषी कुमारी ने प्राप्त किया, 454 अंक मिले‌। वहीं, बलिगांव पंचायत के अहिरपुरवा निवासी किसान चनेश्वर सिंह की पुत्री तनु कुमारी ने साइंस में 467 अंक लाकर जिला में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वह चरपोखरी प्रखंड के सरयू विद्या मंदिर सेमरांव विद्यालय में पढ़ती थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो मंसूर आलम ने बताया कि इंटर में 4 साइंस के शिक्षकक्षव लैब है। तनु एक तेज तरार छात्रा थी, स्कूल में भी जब भी क्लास में बैठती तो शिक्षकों से प्रश्न पूछा करती थी। तनु ने बताया कि आगे चलकर आईएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। गड़हनी प्रखंड अंतर्गत 10+2 हाई स्कूल की मधुबाला कुमारी कुमारी को कला संकाय में जिले में दूसरा स्थान मिला। वह दुबौली गांव निवासी रमेश कुमार सिंह की पुत्री है। परीक्षा में 455 अंक मिले। मधुबाला ने बताया कि शिक्षकों का काफी सहयोग मिला। घर पर रहकर सेल्फ स्टडी की। आगे मुझे बीपीएससी की तैयारी करनी है। मेरे पिताजी एक साधारण किसान है।

लैब नहीं रहने के बावजूद छात्रा को साइंस में प्रथम स्थान गड़हनी। 10+2 आरडीएम हाई स्कूल गड़हनी की छात्रा संजना कुमारी ने साइंस में 475 अंक लाकर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह शिवपुर निवासी मनोज शर्मा की पुत्री है। संजना ने बताया कि मुझे इतना काबिल बनना है, जिससे दूसरों को मदद कर सकूं। संजना के पिता बाहर रह कर कारपेंटर का काम करते है। वह स्कूल के साथ-साथ गड़हनी में कोचिंग भी करती थी। विद्यालय में इंटर में कुल 10 शिक्षक ही है, साइंस में केवल तीन। लैब भी नहीं है‌। इससे प्रैटिक्ल में समस्या हुई।

शिव्या साक्षी को कला में जिले में प्रथम स्थान मिला। स्थानीय बिहिया प्रखंड के कल्याणपुर गांव की छात्रा शिव्या साक्षी ने बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में आर्ट विषय में जिले में प्रथभ स्थान हासिल किया‌ उसे 500 में कुल 460 अंक मिले। वह राजकीय हाईस्कूल, कल्याणपुर की छात्रा है। माता- पिता का निधन हो चुका है।पिता स्व. राजेश कुमार ओझा और माता स्व. नीतु देवी के निधन के बाद वह अपने बड़े पापा अवधेश ओझा के सान्निध्य में पढ़ाई कर रही है। अवधेश ओझा, बांधा गांव के मिडिल स्कूल में हेडमास्टर है। शिव्या आगे पढ़ाई कर प्रशासनिक अफसर बनना चाहती है। स्कूल के प्राचार्य दुर्गेश कुमार ने बताया कि इस सफलता पर खुशी का माहौल है।