फटाफट

BJP Spokesperson in Ara: भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने राहुल गांधी को बताया “उधार का गांधी”, कहा- ये गैंडी से गाँधी बना

BJP Spokesperson in Ara: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने मंगलवार को आरा परिसदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अजय आलोक ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हम आरा आ रहे थे, तो देखा कि एक पोस्टर लगा है। 30 अगस्त को उधार के गांधी यानी नकली गांधी आरा पधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति को, इस परिवार को अपना नाम लिखने में भी शर्म आती है। इनके दादा जी का नाम फिरोज जहांगीर गैंडी था। ये गैंडी से गांधी बना। इंदिरा गांधी के समय से और 50 सालों से लोगों को बोलते- बोलते यह गैंडी अब गांधी परिवार बन गया। इसलिए मैं उधार की गांधी बोल रहा हूं। उन्होंने कहा कि ये उधार के गांधी कहते हैं।

अजय आलोक में कहा की ये कहते हैं कि अगर हम सत्ता में आयेंगे तो ये तीनों चुनाव आयुक्त को हम नहीं छोड़ेंगे। इनको हम खींचकर मारेंगे। क्या आप इस देश के बाप हैं। एक संवैधानिक संस्थान के बारे में इनकी क्या सोच है, वह साफ दिख रहा है। देश में पहली बार इनके दादी इंदिरा गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सांसद का सीट गवाना पड़ा। इन्हें चार-चार बार सुप्रीम कोर्ट से फटकार और दंड मिल चुके हैं।

बोले अजय आलोक- नौटंकी यात्रा कर फैलाया जा रहा भ्रम, इनका दिल बांग्लादेशियों के लिए धड़क रहा!

SIR के ख़िलाफ़ वोट चोरी की बात कहने पर राहुल पर बरसते हुए अजय आलोक ने कहा कि ये वोट चोरी की बात करते हैं। इनको दिक्कत भारत से है। नौटंकी यात्रा से भ्रम फैलाया जा रहा है। अराजक फैलाने शुंभ-निशुंभ निकले हैं। आज वो जवाब दें क्या बांग्लादेशियों के लिए दिल धक-धक कर रहा है। वहीं, तेजस्वी यादव पर तंज कसते कहा कि छोटा रिचार्ज नौंवी फेल ह। देश के खिलाफ काम कर रहा है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और पवन सिंह के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। उसपर पूछे गये सवाल पर अजय आलोक ने कहा कि कोई एक व्यक्ति इतना महान नहीं होता है कि पार्टी को सीधे चोट दे दे। पवन सिंह खुद चुनाव लड़े थे। वो जीत नहीं पाये। पवन सिंह पहले भाजपा में आये थे। कुछ दिन भाजपा में रहने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ लिये और चुनाव हार भी गये। वहीं, आरके सिंह हमारे केंद्रीय मंत्री और सांसद रहे हैं। सबका व्यक्तिगत संबंध रहता है।

अजय आलोक ने कहा कि भोजपुर जिला में पहला राजकीय मेडिकल कॉलेज बन कर लगभग तैयार है। इंजनियरिंग कॉलेज है। आजादी के बाद पहली बार आरा- छपरा कनेक्टिविटी हुआ। कोईलवर में सोन नदी पर छह लेन पुल बना। हर घर बिजली और हर घर नल पहुंच गया. सदर अस्पताल मॉडल बन गया। एक सवाल पर कहा कि एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा पर उन्होंने कहा कि अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और मुख्यमंत्री का कोई वैकेंसी नहीं है।

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सूर्यकांत पांडेय, महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय प्रताप सिंह, विभु जैन व अन्य थे।