Site icon Ara Live

BJP Karyakarta Meet: बूथ सशक्तीकरण के लिए गजराजगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

BJP Karyakarta Meet: गजराजगंज मंडल में बूथ सशक्तीकरण और पाना प्रमुख नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। यह बैठक नवादाव वेन मंडल महामंत्री अभिजीत कुमार सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने की।

मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम दिनेश यादव मौजूद रहे। जिला महामंत्री और संदेश विधानसभा प्रभारी संतोष चंद्रवंशी, विधानसभा संयोजक भगवान सिंह, मंडल प्रभारी और कला-संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक संजय सिंह भी शामिल हुए। मंडल महामंत्री चंद्र प्रकाश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष रोहित पांडे, शक्ति श्रीवास्तव, प्रेम मिश्रा, मनीष रोशन, अशोक शाह, रामविलास, कन्हैया, सोनू सिंह, सुमित सिंह, जितेंद्र यादव, अलगू यादव, उधारी बाबा, तपेश्वर यादव, सरपंच अमरजीत यादव, अरविंद यादव, धीरेंद्र सिंह और कुंज बिहारी सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Exit mobile version