Bike rally for Voter Adhikar Yatra: आगामी 30 अगस्त को आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होने वाली वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को राजद कार्यकरताओं द्वारा बाईक रैली निकाली गई। गड़हनी में यह बाईक रैली राजद प्रखंड अध्यक्ष मों सोनू उर्फ नक्कू व राजद राज्य परिषद सदस्य श्रीनिवास यादव के नेतृत्व में निकाली गई। रैली आरा – सासाराम स्टेट हाइवे पर सहिला पुल गड़हनी से शुरू हुआ और गड़हनी गोला, सब्जी बाजार, गड़हनी स्टेशन , नहसी होते हुए बगवां तक गया। रैली में कार्यकर्ताओं ने ” वोट चोर गद्दी छोड़” सहित एनडीए के खिलाफ कई नारे लगा रहे थे।
ज्ञात हो कि 30 अगस्त को आरा में होने वाला वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने को लेकर प्रखंड में जागरुकता का मुहिम जोर शोर से चलाया जा रहा है। इस लेकर जागरूकता रथ भी निकाली गई है जो प्रखंड के सभी गांवों में जाकर प्रचार प्रसार करेगी। कार्यकरताओं ने लोगो से अपील की है कि 30 अगस्त के वोटर अधिकार यात्रा में भारी संख्या में जुट कर यात्रा को सफल बनाएं। इस रैली में प्रखंड प्रमुख विनोद सिंह यादव, भिखारी राम, प्रमोद गुप्ता, शाहीन राजा, जिम्मी यादव, आफताब आलम, गुड्डू यादव, कांग्रेस यादव, पप्पू यादव, सुशील कुमार सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता शामिल थे।

