Site icon Ara Live

Bhojpuri Painting: 30 दिवसीय भोजपुरी पेंटिंग और नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत, भोजपुर महिला कला केंद्र ने अपने 32वें स्थापना दिवस पर किया आयोजन

Bhojpuri Painting: भोजपुर महिला कला केंद्र ने अपने 32वें स्थापना दिवस पर 30 दिवसीय भोजपुरी पेंटिंग और नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। उद्घाटन अबर पुल कार्यालय में संस्था की सचिव अनिता गुप्ता, गीता देवी, रूपा देवी, कुसुम देवी, रीता देवी, शहनाज खातून और निकहत प्रवीण ने किया।

अनिता गुप्ता ने कहा कि संस्था की 32 वर्षों की यात्रा प्रेरणादायक रही है। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मबल, निर्णय क्षमता और नेतृत्व के गुण सिखाएगा। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण 30 जून तक चलेगा। इसे लोक कलाकारों और नेतृत्व विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा।

कुल 60 प्रतिभागी इसमें शामिल हैं। इनमें 30 किशोरियां और 30 महिलाएं हैं। अनीता गुप्ता ने कहा कि यह प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा।

Exit mobile version