Site icon Ara Live

Auto Driver’s Strike: नगर निगम की बंदोबस्ती वसूली दुगना करने व अवैध वसूली के ख़िलाफ़ ऑटो चालकों की हड़ताल जारी, यात्रियों को हो रही परेशानी

Auto Driver’s Strike: नगर निगम के चुंगी के नाम पर अवैध व मनमानी वसूली के ख़िलाफ़ आरा शहर में ऑटो चालकों की हड़ताल दूसरी दिन शुक्रवार भी जारी रही। स्ट्राइक में करीब 3000 से ज्यादा ऑटो चालक शामिल हैं। इसका असर आम जन मानस पर खूब देखने को मिला। तीखी धूप में यात्रियों को ऑटो ना चलने की वजह से पैदल यात्रा करनी पड़ी। इसका सबसे ज़्यादा असर स्टेशन व बस स्टैंड पर देखने को मिला।

ज्ञात हो कि ऑटो चालक ने बंदोबस्ती की वसूली दोगुना करने का विरोध जता रहे। ऑटो चालक शहर में गुरुवार से हीं विरोध प्रदर्शन कर रहे है। जबतक मांग पूरी नहीं होती है तब तक ऑटो हड़ताल रखने का फैसला किया गया है। आरा स्टेशन से अपने गंतव्य को जाने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी है।

हड़ताल के कारण रिक्शा, टमटम से सवारी करने वाले लोग 5 गुना किराया दे रहे हैं। इन लोगों की मनमानी भी अब देखी जा रही है। हड़ताल से कोई पहली बार टमटम से सवारी कर रहा है तो कोई पैदल अपने गंतव्य तक जाने को मजबूर है। रिक्शा वाले स्टेशन आने के लिए मनमाने ढंग से पैसा ले रहे हैं। टमटम वाले भी सवारी से 10 रुपए की जगह बीस या पच्चीस रुपए वसूल रहे हैं। आना-जाना है तो पैसा देना होगा। जिला प्रशासन को कुछ सोचने की जरूरत है। यहां आम जनता से किसी को कोई मतलब नहीं है। जनता कितना परेशान है उसका किसी को ख्याल नहीं है।

Exit mobile version