फटाफट

Aranya Devi: आरण्य देवी मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव छठी समारोह आज, होगी विशेष पूजा व आरती

Aranya Devi : शहर के आरण्य देवी मंदिर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठवें दिन पर छठी महोत्सव मनाया जाएगा। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट, आरा के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन पूजा एवं विशेष आरती होगा।

इसके बाद संध्या 8 बजे से भव्य भंडारा शुरू होगा, जो देर रात 12 बजे तक चलेगा।उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान का प्रसाद ग्रहण करें और आयोजन को सफल बनाएं।

महोत्सव को सफल बनाने में सचिव अरविंद पांडेय, महंत संजय मिश्र, महंत मनोज पांडेय, अभिषेक मिश्र उर्फ गोलू बाबा, सोनू उर्फ रिशू समेत सभी ट्रस्टी बंधु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।