फटाफट

Ara। Crime News: पॉक्सो एक्ट का फरारी अपराधी गिरफ्तार, 25 हज़ार का था ईनामी

Crime news। भोजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुप्त सूचना के आधार पर चौरी थाना अंतर्गत पॉक्सो एक्ट में फरारी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी अशोक कुमार चौरी थाना के दुल्लमचक गांव का निवासी है। जो नाबालिग से गैंगरेप के एक मामले में फ़रार चल रहा था।

चार साल से पुलिस को थी तलाश

भोजपुर पुलिस को अशोक कुमार की चार साल से तलाश थी। पुलिस ने 25 हज़ार का ईनाम रखा था। गिरफ्तारी सिकरहटा थाना के मोपती के पास से हुई है। पुलिस इस केस में दो और आरोपितों की भी तलाश है। भोजपुर पुलिस की सक्रियता से इस महीने करीब सात इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

नाबालिग से गैंगरेप का है आरोपी

ज्ञात हो कि 25 जनवरी 2021 में चौरी क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक रेप की घटना हुई थी।आरा के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी। फरारी के कारण उसके घर कुर्की-जब्ती भी हुई थी।

इस केस में पकड़े गए आरोपित के भाई विनोद कुमार और अमित की भी पुलिस को तलाश है। इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार और डीआइयू की टीम ने मोपती बाजार के पास से उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो अन्य आरोपितों की भी तलाश जारी है। अन्य दोनों पर भी इनाम घोषित हुआ है।