फटाफट

Agriculture Department News: 30 फरवरी तक होगा कृषि विभाग के 26 अधिकारियों का प्रशिक्षण

Agriculture Department News: कृषि विभाग के 26 अधिकारियों का प्रशिक्षण 30 फरवरी तक होगा। वह धरातल पर कृषि से जुड़े कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। इनमें 21 प्रखंड कृषि पदाधिकारी, चार अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और एक कृषि अभियंत्रण सहायक निदेशक शामिल है।

जिला कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न साहु ने बताया कि वर्तमान में 19 प्रखंड कृषि पदाधिकारी, दो अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और एक कृषि अभियंत्रण सहायक निदेशक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। उन्होंने बताया कि कृषि पदाधिकारियों में पवन ठाकरे, हिमांशु कुमार, शशि शेखर, दीपिका सिंह, रूबी कुमारी, चंदन कुमार, आयुष मिश्रा, आशुतोष कुमार, सोनाली कुमारी, हर्ष भारद्वाज, रूपम भारती, धर्मेंद्र कुमार, आयुष आशेष, हर्ष वर्धन, सतीश मौर्य, बिनोद ठाकुर और पवन सिंह प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों में अंकिता कुमार और शिवांगी सिंह यादव प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

प्रशिक्षण के दौरान 20 और 21 फरवरी को डीपीएम कार्यालय, 25 फरवरी से 4 मार्च तक आत्मा कार्यालय, 5 और 6 मार्च को कृषि विज्ञान केंद्र, 7 मार्च को कृषि अभियंत्रण सहायक निदेशक कार्यालय, 8 मार्च को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आरा सदर, 11 से 27 मार्च तक सभी विभागों के नोडल पदाधिकारी, 28 मार्च को सहायक निदेशक रसायन, 29 मार्च को जिला उद्यान पदाधिकारी और 30 मार्च को उप परियोजना निदेशक आरा के कार्यालय में जानकारी दी जाएगी।