फटाफट

AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल। 28 जनवरी 2025, मंगलवार। विभिन्न राशि वाले जातकों का कैसा रहेगा आज का दिन

हर व्यक्ति जन्म से हीं अपनी राशि से जुड़ा होता है, जिसके अनुरूप उसे राशिफल प्राप्त होता है। ग्रहों- नक्षत्रों की गति के आधार पर राशिफल का मूल्यांकन किया जाता है। आइए, जानते हैं कि ज्‍योतिषशास्त्र के अनुसार, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। यह राशिफल आपके नाम के प्रथम अक्षर से जो राशि होती है उसके आधार पर तय किया जाता है।

 

आज का राशिफल (AAJ KA RASHIFAL)

 

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज की दिनचर्या अच्छी रहेगी। व्यापार में धन का लाभ होगा। परिवार में प्रिय समाचार की प्राप्ति से प्रसन्नता होगी। मित्रों से मिलाप होगा। छात्रों को शिक्षा में वृद्धि प्राप्त होगी। सामाजिक स्तर में मान—सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ अंक—1,  शुभ रंग— लाल
 
वृषभ (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। कार्य में उत्साह बना रहेगा। परिवार के दायित्व का निर्वाह करेंगे। व्यापार में कुछ परेशानी होगी। धन आगमन में समस्या आयेगी। परिवार में असंतोष रहेगा। भवन निर्माण कार्य प्रगति पर रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।
शुभ अंक—5,  शुभ रंग— भूरा
 
मिथुन (क,छ, घ, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)
कार्य की अधिकता रहेगी। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। व्यापार में काम का दबाव होगा। साझेदारी से बचें। रिश्तों में निकटता आयेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। निर्माण कार्य में प्रगति होगी। वाहन सुख व भूमि द्वारा लाभ मिलेगा।
शुभ अंक—8, शुभ रंग— सफेद
 
कर्क (ह, हे, हो, डा, ही, डो)

यात्रा पर जायेंगे। विवाद से बचें। वाणी में संयम रखें। व्यापार के प्रति चिंतित रहेंगे। आर्थिक हानि होगी। संतान सुख प्राप्त होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। घर में खुशी का समाचार मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।
शुभ अंक—5, शुभ रंग— पर्पल
 
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
उत्साह बना रहेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता बनी रहेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। कोर्ट—कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराना विवाद सुलझेगा। रुका धन प्राप्त होगा। भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे।
शुभ अंक— 6, शुभ रंग— गुलाबी
 
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

भविष्य की चिंता रहेगी। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। व्यापार में कठिनाई होगी। धैर्य रखें। यात्रा पर जायेंगे। यात्रा सुखद होगी। अच्छे कार्य में धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की और अधिकारी से सम्बन्ध अच्छे होंगे।
शुभ अंक—9, शुभ रंग— ग्रे
 
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

आज का दिन सामान्य रहेगा. दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी।  परिवार से विवाद हो सकता है। धन का व्यय रहेगा। व्यापार में आंशिक लाभ मिलेगा। समस्या से निजात मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा परिणाम आयेगा। सहकर्मी से मदद प्राप्त होगी।
शुभ अंक—3, शुभ रंग— सफेद
 
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

दिन सामान्य रहेगा. किसी खबर से मन विचलित रहेगा। धर्म कार्य में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों की समस्या रहेगी। अच्छे कार्य में धन खर्च होगा। भूमि-वाहन में सुख मिलेगा।
शुभ अंक—5, शुभ रंग— नारंगी
 
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे)

व्यर्थ की भागदौड़ होगी। पारिवारिक दायित्व का निर्वाह करेंगे. परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। कार्य में उत्साह होगा। धन आगमन में समस्या आयेगी। सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी। परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। निर्माण कार्य प्रगति पर रहेगा।
शुभ अंक:1,  शुभ रंग: पीला
 
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के साथ बाहर घूमने जायेंगे। भूमि में निवेश करना फलदायक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को संतान सुख की प्राप्ति होगी। आय के अन्य स्रोत के बारे में विचार करेंगे।
शुभ अंक—4, शुभ रंग— बैंगनी
 
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान सुख की प्राप्ती होगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। धर्म आस्था में वृद्धि होगी। शिक्षा में धन का व्यय अधिक हो सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा. कार्य में व्यस्तता रहेगी। मन कार्य में लगा रहेगा।
शुभ अंक—6, शुभ रंग— मैरून
 
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)

व्यापार में धन का लाभ होगा। अकस्मात कोई अच्छा समाचार मिलेगा। व्यय भी होगा। दूर-समीप की यात्रा कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त होगी। भूमि-वाहन से सुख और लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ अंक—6, शुभ रंग— हल्का हरा

 

*डिस्क्लेमर: उक्त जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित होती है। इस सूचना या तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए नवभारत समाचार उत्तरदायी नहीं होगा।