हर व्यक्ति जन्म से हीं अपनी राशि से जुड़ा होता है, जिसके अनुरूप उसे राशिफल प्राप्त होता है। ग्रहों- नक्षत्रों की गति के आधार पर राशिफल का मूल्यांकन किया जाता है। आइए, जानते हैं कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। यह राशिफल आपके नाम के प्रथम अक्षर से जो राशि होती है उसके आधार पर तय किया जाता है।
आज का राशिफल (AAJ KA RASHIFAL)
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। शेयर मार्केट में आपको इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बचत की योजना में धन लगा सकते हैं। आपको अपने भाई व बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कुछ लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ना है। आप कुछ नई सोच का लाभ उठाएंगे। आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसकी शुरुआत हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी।
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपके अनचाहे खर्च बढ़ने से आपको समस्या होगी। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। परिवार में किसी सदस्य को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपको बेवजह यात्रा करने से बचना होगा, जिससे आप की सेहत में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका भगवान की भक्ति में काफी मन लगेगा।
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर कहीं यात्रा भी कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनकी योजनाएं फलीभूत होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी समस्या को छोटा नहीं समझना है। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने आर्थिक मामलों को लेकर काफी खुश रहेंगे, क्योंकि आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखने की आवश्यकता है। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको किसी से बेवजह दूसरे के मामले में नहीं बोलना है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईष्या द्वेष की भावना ना रखें।
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी। जीवनसाथी को आप किसी यात्रा पर लेकर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपके पिताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप कोई प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आप किसी की कहा सुनी बातों पर भरोसा ना करें।
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपको कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने में समस्या आएगी। आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। जीवनसाथी से भी किसी बेवजह की बात को लेकर खटपट हो सकती है और आपकी शान शौकत और दिखाने की आदत के कारण आप अधिक खर्च कर सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने पार्टनर से मुलाकात होगी। आपको बिजनेस में लाभ उतना नहीं मिलेगा, जितने की अपने उम्मीद की थी।
आज के दिन आपके मन में भाईचारे की भावना बनी रहेगी और आप खर्चों के साथ-साथ बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए चीज की खरीदारी कर सकते हैं। आपके घर किसी ने मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर ध्यान दें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
*डिस्क्लेमर: उक्त जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित होती है। इस सूचना या तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए नवभारत समाचार उत्तरदायी नहीं होगा।

