हर व्यक्ति जन्म से हीं अपनी राशि से जुड़ा होता है, जिसके अनुरूप उसे राशिफल प्राप्त होता है। ग्रहों- नक्षत्रों की गति के आधार पर राशिफल का मूल्यांकन किया जाता है। आइए, जानते हैं कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। यह राशिफल आपके नाम के प्रथम अक्षर से जो राशि होती है उसके आधार पर तय किया जाता है।
आज का राशिफल:
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ताजगी आएगी। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे दोनों के बीच वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का काफी समय लगाएंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप राजनीति में भी कदम बढ़ाने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या चल रही है, तो उसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके कुछ नए प्रयास सफल होंगे। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यदि आपको धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करेंगे, जिसे आपको सावधानी से चलना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप किसी घर मकान आदि की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो उसके मिलने में आपको आसानी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है।
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। बिजनेस को लेकर आप कोई जल्दबाजी में न ले। आप किसी डील को लेकर थोड़ी समझदारी दिखाएं, तभी उसे फाइनल करें। आप अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिलता दिख रहा है। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। आपकी सेहत में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों में एकता बनी रहेगी। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। भाई व बहनों से यदि संबंधों में कुछ कटुता चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। व्यापार में बढ़ोतरी होने से खुशी होगी। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपने पिताजी से कामों को लेकर अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा।
*डिस्क्लेमर: उक्त जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित होती है। इस सूचना या तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए नवभारत समाचार उत्तरदायी नहीं होगा।


