हर व्यक्ति जन्म से हीं अपनी राशि से जुड़ा होता है, जिसके अनुरूप उसे राशिफल प्राप्त होता है। ग्रहों- नक्षत्रों की गति के आधार पर राशिफल का मूल्यांकन किया जाता है। आइए, जानते हैं कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। यह राशिफल आपके नाम के प्रथम अक्षर से जो राशि होती है उसके आधार पर तय किया जाता है।
आज का राशिफल (AAJ KA RASHIFAL)
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप जीवनसाथी को कोई ज्वेलरी या गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। परिवार में आपको कुछ व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। दोनों को एक दूसरे का साथ खूब पसंद आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आप किसी लेनदेन से संबंधित समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। शौक की चीजों पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप खानपान पर पूरा ध्यान दें। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। नौकरी में आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं रखें।
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। संतान का किसी मनचाहे कोर्स में एडमिशन हो सकता है। आप परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने पिताजी से पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत करने होगी।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। कानूनी मामलों में अपना लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, जो लोग नौकरी में अपने सहयोगियों से परेशान चल रहे हैं, वह किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण लोग आपसे परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय आप पुरानी बातों को लेकर बातचीत करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपके घर के कुछ काम यदि पेंडिंग थे, तो आप उन्हें भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान के विवाह में यदि कुछ देरी हो रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा।
*डिस्क्लेमर: उक्त जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित होती है। इस सूचना या तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए नवभारत समाचार उत्तरदायी नहीं होगा।

