हर व्यक्ति जन्म से हीं अपनी राशि से जुड़ा होता है, जिसके अनुरूप उसे राशिफल प्राप्त होता है। ग्रहों- नक्षत्रों की गति के आधार पर राशिफल का मूल्यांकन किया जाता है। आइए, जानते हैं कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। यह राशिफल आपके नाम के प्रथम अक्षर से जो राशि होती है उसके आधार पर तय किया जाता है।
आज का राशिफल:
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना है। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको किसी लोन आदि के मिलने में समस्या आएगी। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई मे एकजुट होकर जुटना होगा।
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। व्यवसाय में यदि कुछ कठिनाईया आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी संतान के व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है और किसी नए काम में आप बिना सोचे समझे आगे न बढ़े। आप किसी मकान, दुकान की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपका कोई पुराना रोग उभरने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लगेगी।
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपके कामों में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। बच्चों की पढ़ाई में आपको कुछ समस्याएं महसूस हो सकती हैं, जिनके लिए आप उनके अध्यापकों से बातचीत करेंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार से कार्यक्षेत्र में अपने बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर परिवार में किसी सदस्य से कोई बहसबाजी नहीं करनी है, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकते हैं। अपने बिजनेस में जितने धन की उम्मीद की थी, उतना ना मिलने से आपको थोड़ी टेंशन लगी रहेगी, क्योंकि आपके खर्च अधिक रहेंगे।
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझ बूझ दिखा कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। आपको किसी नए काम को शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो उसमें आपका कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
आज के दिन आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भाग दौड़ लगी रहेगी। आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपके कार्य क्षेत्र में आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जो आपको परेशानी देगा। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप उनकी फरमाइश पर किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामले आपको परेशान करेंगे, इसलिए आप अपने खर्चों पर भी थोड़ा ध्यान दें। यदि आप करियर में बदलाव चाहते हैं, तो आपको उसके लिए थोड़ी मेहनत अवश्य करनी होगी।
*डिस्क्लेमर: उक्त जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित होती है। इस सूचना या तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए नवभारत समाचार उत्तरदायी नहीं होगा।


