फटाफट

Railway Workers Protest: ईस्ट-सेंट्रल रेलवे इम्प्लाईज यूनियन भारत बंद में रहा शामिल, केंद्र सरकार की नीतियों का किया विरोध

Railway Workers Protest: कर्मचारी संघ के द्वारा किए गए भारत बंद का असर रेलवे पर भी पड़ा। ईस्ट-सेंट्रल रेलवे इम्प्लाईज यूनियन की आरा शाखा ने भारत बंद के आह्वान के साथ केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लेकर नाराजगी जताई। चार श्रम कानूनों को कर्मचारी विरोधी बताया। कहा, ये कानून कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हैं। दानापुर रेल मंडल के कर्मचारियों ने भी इन कानूनों का विरोध किया। रेलवे में आउटसोर्सिंग और हर साल दो प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी के फैसले को भी गलत बताया। कर्मचारियों ने इन सभी नीतियों को रद्द करने की मांग की।

इस विरोध में दानापुर मंडल संगठन सचिव आशुतोष कुमार, मनोज कुमार, जेई (संकेत) आरा, राजेश उपाध्याय, वरीय खंड अभियंता (समाडि) आरा, रमेश राम, एसआईएम बिहिया, सुशांत कुमार, पीडब्ल्यूआई आरा, धनंजय कुमार, सीनियर शंटमैन रघुनाथपुर सहित कई कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने पुरानी पेंशन योजना को तुरंत बहाल करने की मांग की।