फटाफट

Crime News: प्रॉपर्टी विवाद में हुई जयप्रकाश सिंह की हत्या, पुलिस ने पहली पत्नी और बेटे की संलिप्त पाया

Crime News: भोजपुर पुलिस ने जयप्रकाश सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। प्रॉपर्टी विवाद में पहली पत्नी सीमा देवी ने बेटे विष्णु के साथ धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया था। सीमा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना जगदीशपुर के देवघर- मोती टोला की है।

13 मई को जय प्रकाश सिंह सुबह के समय खेत की ओर गए थे। इस दौरान पत्नी और बेटे ने बेरहमी से गला काट दिया था। शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान मिले थे। मौके से एक देसी पिस्तौल भी बरामद हुआ था। मृतक की दूसरी पत्नी किरण देवी के बयान पर केस दर्ज हुआ था।

मृतक के भाई ओम प्रकाश सिंह ने बताया, ‘1998 में जय प्रकाश की पहली शादी सीमा देवी से हुई थी। सीमा देवी झगड़ा करके बार-बार मायके भाग जाती थी। साथ नहीं रहना चाहती थी। तंग आकर भाई ने 205 में दूसरी शादी किरण देवी से की थी।’