Triple murder in Ara: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों की गोली लगने से मिट हुई है। सनसनीख़ेज़ वारदात को अंजाम मंगलवार की शाम अंजाम दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक सनकी आशिक ने दो लोगों को गोली मार हत्या कर दी उसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटना के बाद स्टेशन परिसर समेत पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गयी।
आरा स्टेशन के ओवरब्रिज पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त अनिल सिंह, उनकी बेटी आयुषी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं सनकी प्रेमी युवक की शिनाख्त शत्रुघ्न सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई। सभी मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।
भोजपुर एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि ”एक युवक ने आकर पहले युवती और उसके पिता को गोली मारी, फिर खुद को गोली मारी है। जिससे तीनों की मौत हो गई है। घटना क्रम को देखते हुए प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रहा है। लड़की का गोढना रोड के पास मकान है। लड़की सम्भवतः दिल्ली जा रही थी। आरपीएफ, जीआरपी की टीम आई हुई है। जांच की जा रही है”
जानकारी के अनुसार, अमन कुमार ने पहले अनिल सिंह और उनकी पुत्री आयुषी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर एएसपी परिचय कुमार, नवादा थाना की पुलिस व आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। सरेशाम हुए इस हत्याकांड से इलाके में दहशत व्याप्त हो गया है।


 
			 
			 
			 
			